फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के साथ बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर

विज्ञापन
गायघाट दक्षिणी गांव के पास कटान करती घाघरा नदी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कटान के साथ बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। घाघरा नदी का जलस्तर कटान के साथ फिर बढ़ने लगा है। नदी के रुख से एमबीडी बांध और नदी के मध्य स्थित गांव गायघाट दक्षिणी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
जुलाई के प्रथम सप्ताह में नदी ने कटान कर नौ लोगों के घर को अपने में समाहित कर लिया था। 50 से अधिक मकान कटान की जद में आ गए थे। कटान थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार शाम से नदी ने फिर कटान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू, लालचंद, मनोज कुमार, सुभाष, योगेंद्र, धर्मेंद्र आदि का कहना है कि इस बार नदी गांव के पूर्वी छोर पर कटान कर रही है। कटान तेज हुई तो 50 से अधिक लोगों के घर नदी की धारा में समाते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि कटान और घाघरा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर गायघाट दक्षिणी गांव में राजस्व विभाग की टीम मुस्तैद है। बांध की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें