संतकबीरनगर। जनपद में संचालित सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण कुशीनगर के लिए होगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक एसपी ने प्रत्येक विद्यालय की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बस में महिला आरक्षी की व्यवस्था की है। 15 बालिकाओं पर एक महिला अध्यापक एवं वार्डन साथ रहेंगी।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अभय प्रताप शाह ने बताया कि अब बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए शासन की मंशा के अनुरूप ऐतिहासिक स्थलों को देखने और समझने, अपनी धरोहरों के बारे में परिचित कराने के उद्देश्य से यह भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है, जिसमें पुलिस विभाग के साथ चिकित्सा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं बच्चियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्यालयों पर बसें उपलब्ध रहेगी, जिससे बालिकाएं कुशीनगर तक जाएंगी।