फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांदू-कसौधन समाज ने धरना दिया

Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू महासभा और कांदू कसौधन संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कांदू और कसौधन समाज ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद धरना दिया। इस दौरान समाज के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की। साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

  संगठन के वरिष्ठ सदस्य सबल मित्र की अध्यक्षता में हुए धरना में   अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद के कुछ अधिकारी हरियाणा और कसरवल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैै, लेकिन वैश्य समाज शांतिपूर्ण आंदोलन कर अपना हक लेकर रहेगा। प्रदेश युवा महामंत्री राम सजीवन कसौधन ने कहा कि जिले के तीनों तहसीलों में पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकारी आनाकानी कर रहे है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
   जिलाध्यक्ष निरंजन लोहिया व अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू महासभा के जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत मगहर के चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्ता ने कांदू कसौधन जाति के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण न दिया जाना दुर्भाग्यपूूर्ण है। चेतावनी दिया कि यदि प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 प्रदर्शन व धरना में आनंद प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, हरजीत कौर, चंद्रशेखर गुप्त, राजेश मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, डॉ. महेंद्र कुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, प्रेमचंद्र गुप्ता, ओंकार मद्धेशिया, बृजेेेश गुप्ता, नरसिंह गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन विजय प्रकाश कांदू ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें