फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निकाली कलश यात्रा

Wed, 04 Feb 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रोसयाबाजार से गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शिव मंदिर रोसया के जीर्णोद्धार के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो सरयू नदी के मैंदी घाट तक गई।
विज्ञापन

रोसयाबाजार में 5 दिनों तक चलने वाले शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन विद्वान आचार्यों के मत के अनुसार कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की बहुत से महिला, पुरुष एवं कन्याओं ने बढ़-चढ़कर कलश यात्रा में सामिल हुए जो कि शंकरपुर, बच्छईपुर, तिलकुपुर और नकहा होते हुए पवित्र सरयू नदी के मैंदी तट पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और जल पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर अपने सिर पर रखा और पुनः रोसयाबाजार स्थित मंदिर पर पहुंचा। आचार्यों ने बताया कि प्रथम दिन कलश यात्रा, द्वितीय दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जल अधिवास, तीसरे दिन धान्य दिवस एवं महा स्नान चौथे दिन सज्जा धिवास पांचवें दिन हवन, पूर्णाहुति एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर राम सहाय, धर्मवीर, राहुल अग्रहरि, सुनील कुमार, बबलू, प्रहलाद, रामवृक्ष, सत्यनारायण, जितेंद्र कुमार, भीष्म पितामह, परमात्मा प्रसाद समेत बहुत से लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें