फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
धर्मसिंहवा के मेहदूपार में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के लिए बूढ़ी रात्नी से कलश में जलभरते श्रद्धाल
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार गांव में सोमवार को शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु नौ दिनों तक यज्ञ करेंगे। नवरात्र के प्रथम दिन से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पहले गांव के ब्रह्म बाबा बीरा बाबा के स्थान होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां पूजा करने के बाद जमया गांव के पास बुढ़ी राप्ती के तट पर श्रद्धालुओं ने बूढ़ी राप्ती नदी से कलश में जल भरा। वापस लौटकर यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को मंडप में स्थापित किया। कलश यात्रा में महिलाओं और बच्चियों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें