कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मेंहदावल
संतकबीरनगर। विकास भवन के डीपीआरसी हाल में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 09 अगस्त 1925 को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान धन का अभाव के कारण हमारे वीर क्रान्तिकारियों ने काकोरी के पास अंग्रेजों द्वारा ले जाया जा रहा खजाना लूट लिया गया था। जिससे नाराज होकर अंग्रेजी शासन ने हमारे वीर सपूतों को फांसी की सजा दी थी। काकोरी कांड अंग्रेजों के अत्याचार से तबाही का मुंह तोड़ जवाब था।
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहाकि काकोरी कांड से देश की आजादी को एक नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि हमारे क्रांतिकारियों का बलिदान आज भी देश की हवा और मिट्टी में जिन्दा है, वे सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप कुमार त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव आदि मौजूद रहे।