फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में पुलिस से भिड़े कच्ची शराब के धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस घटना से कर रही इंकार, तुर्कवलिया नायक गांव का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। तुर्कवलिया नायक गांव के पास सोमवार की रात कच्ची शराब के धंधेबाजों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। दो धंधेबाज पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकले। एक को पुलिस को दस लीटर कच्ची के साथ पकड़ लिया। वहीं पुलिस अवैध शराब के धंधेबाजों के साथ धक्का- मुक्की की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अुनसार, तुर्कवलिया नायक गांव हो या चपरापूर्वी का दियारा क्षेत्र, वहां कच्ची शराब बनाने व बेचने का अवैध धंधा बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस कभी- कभार पहुंच कर कार्रवाई करके चुप बैठ जाती है। सोमवार रात बिड़हर घाट चौकी इंचार्ज अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ तुर्कवलिया नायक गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने एक बाइक आती हुई दिखी। जिसे पुुलिस ने रोक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों युवकों देखते ही देखते पुलिस से भिड़ गए। दोनों तरफ से धक्का मुक्की हुई। इसी बीच अवैध शराब के धंधेबाजों का सरगना और उसका एक साथी भाग निकला। जबकि मौके से एक धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश सिंह ने धक्का मुक्की या किसी के भागने की घटना से इंकार किया। उन्होने बताया कि तुर्कवलिया गांव निवासी विश्वनाथ को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें