फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अक्षरा की गायकी की दीवानी हुई कबीरनगरी

Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कबीर मगहर महोत्सव के छठें दिन भोजपुरी नाइट में अक्षरा ने बिखेरा सुरों का जलवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के छठें दिन भोजपुरी नाइट में भोजपुरी गायिका व कलाकार अक्षरा सिंह के गीतों पर लोग झूमते रहे। अक्षरा सिंह ने एक से एक गीत को प्रस्तुत कर पूरे पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सबसे पहले ‘न बांटो राम को मेरे प्रभु श्रीराम सबके हैं...’ गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कलाकार बिट्टू के साथ कबीर के दोहे ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागों पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय’ सुनाकर परिसर कबीरमय कर दिया।
इसके बाद ओम नमः शिवाय, हर-हर भोले नमः शिवाय सुनाया। अक्षरा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने ‘रामजी से पूछे जनकपुर क नारी, बता द बबुआ, लोगवा देत काहे गारी’ सुनाया तो पंडाल में बैठे श्रोता नाचने लगे। अक्षरा ने एक के बाद एक भजनोें की प्रस्तुति दी। ‘प्रभु श्रीराम सबके है...’ गीत गाकर लोगों को भक्ति में डूबो दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीराम से जुड़े एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। उन्होंने ‘मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दुल्हा में बड़का कमाल सखिया’ और ‘चारों अंखिया लड़ी की लड़ी रह गई...’ गीत से माहौल में सूफियाना फिजा घोल दिया। इसके बाद लागे ‘रूनकी झुनकी माई आवताटी हो, चारो अखियां लड़ी की लड़ी रह’ गई गीत पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
इससे पूर्व अक्षरा ने कई बार दर्शकों से तालियां बजवाईं। उन्होंने मंच पर आते ही सबसे पहले जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने ‘जुग-जुग जियो सो ललनवा गीत में लोग उनका साथ देते हुए दोहराने लगे। इसके बाद देर रात तक भोजपुरी गीतों की महफिल सजी रही। इस दौरान पंडाल पूरी तरह से भरा रहा। लोग पूरी रात अक्षरा सिंह के गीतों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक अनिल त्रिपाठी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्त, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, अवधेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, मेंहदी हसन, अब्दुल कलाम, अमीर कादरी, त्रिलोकी नाथ वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें