फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रचनात्मकता और रंगों से हुआ सराबोर कबीर स्थली

Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के सानिध्य में कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर अकादमी मगहर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रंग कबीर चित्रकला शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को कलाकारों ने अपनी अद्भुत चित्रकला प्रतिभा दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संतकबीर अकादमी मगहर के ऑटिटोरियम हॉल में चल रहे रंगकबीर चित्रकला शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने सूफी संत कबीर के विचारों, उनके जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता को अपने चित्रों के माध्यम से जीवंत कर खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों के माध्यम से कलाकारों ने समानता, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

संत कबीर अकादमी, मगहर परिसर में चल रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में कला-प्रेमी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें