मगहर। सद्गुरु कबीर की याद में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक कबीर चौरा परिसर में लगने वाले कबीर मगहर महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि कमिश्नर बस्ती अखिलेश सिंह ने किया।
उन्होंने पंडाल का फीता काटने के बाद चेयरमैन अनवरी बेगम और महंत विचारदास के साथ संयुक्त रूप से कबीर की तस्वीर के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
गौरतलब हो कि वर्ष 1987 से महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन करने से पहले कमिश्नर बस्ती अखिलेश सिंह मंगलवार को कबीर चौरा परिसर पहुंचकर कबीर की समाधि व मजार पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद परिसर में बने कबीर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद महोत्सव में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव का मकसद एक शिक्षाप्रद मनोरंजन प्रस्तुत करना है।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में मगर महोत्सव को पिछले दो वर्षों से जो कलेवर दिया है वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कबीर की धरती से जो विचार निकल रहे है उसे आत्मसात करें जिससे आपसी भाई चारे व आध्यात्मिकता की भावना का विकास हो। चेयरमैन अनवरी बेगम ने अधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर महंत विचार दास, डीआईजी दिनेश कुमार पी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, मेला सचिव एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ सदर अजीत चौहान, डॉ. हरिशरण शास्त्री, शिव कुमार गुप्त, पवन श्रीवास्तव, संत केशव दास, मोतवल्ली खादिम हुसैन, प्रधानाचार्या सबीहा मुमताज, डाॅक्टर राकेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, संत रामलखनदास उर्फ लालबाबा आदि लोग मौजूद रहे।ह