फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : संतकबीरनगर और देवरिया के बीच होगा फाइनल मैच

Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खो-खो प्रतियोगिता में देवरिया जनपद रहा चैंपियन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस परिसर में चल रहे गोरखपुर जोन की प्रथम अंतरजनपदीय कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को खेला गया। कबड्डी के फाइनल में संतकबीरनगर और देवरिया की टीम पहुंची। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। खो-खो प्रतियोगिता में देवरिया जनपद विजेता रहा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता सेमी फाइनल में संतकबीरनगर व कुशीनगर की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में संतकबीरनगर की टीम 30-29 से विजयी रही। देवरिया व बहराईच की पुरुष टीमों के बीच हुए मैच में देवरिया 44-19 से विजयी रहा। देवरिया व श्रावस्ती की महिला टीमों के बीच हुए कबड्डी का फाइनल मैच में देवरिया 46-21 से विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में जनपद गोरखपुर व श्रावस्ती पुरुष टीमों के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में श्रावस्ती 07-06 से विजेता रहा। देवरिया व श्रावस्ती पुरुष टीमों के बीच हुए फाइनल मैच में श्रावस्ती (09-09) वाक ओवर से विजयी रहा। जनपद कुशीनगर व श्रावस्ती की महिला टीमों के बीच हुए मैच में कुशीनगर 07-03 से विजेता रहा। जनपद देवरिया व गोण्डा की महिला टीमों के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में देवरिया 05-04 से विजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवरिया व कुशीनगर महिला टीमों के बीच हुए मैच में देवरिया 09-02 से विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें