संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के मामले में वांछित बाल अपचारी को शनिवार को नौरंगिया तिराहा से निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर नाबालिग पुत्री के अपहरण और यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
महिला एवं बाल अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बाल अपचारी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने उसे नौरंगिया तिराहा से निरुद्ध कर लिया। इसके बाद उसे किशोर न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे पुलिस निगरानी में बाल सुधार गृह रवाना कर दिया गया। संवाद