फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत का घेराव किया

Tue, 28 Jun 2016 11:44 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
मांग - फोटो : ambrish mishra
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले मंगलवार को जूनियर इंजीनियरों ने अधिशाषी अभियंता विद्युत का घेराव किया। जूनियर इंजीनियर समस्याओं के निस्तारण न होने से नाराज थे। घेराव के बाद अधिशाषी अभियंता को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। 
विज्ञापन


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर दीनानाथ मिश्र के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर शाम चार बजे अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे और घेेराव किया। इस दौरान जूनियर इंजीनियरों ने कहा कि विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिल वितरण के लिए कोई एजेंसी उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। विद्युत लाइन के अनुरक्षण के लिए कोई गैंग नहीं है, विभागीय कर्मचारियों की कमी है, जिससे अनुरक्षण कार्य में बाधा आ रही है। विद्युत विच्छेदन के लिए भी कोई गैंग नहीं है, इस कार्य के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके कारण अवर अभियंताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंताओं ने कहा कि विभागीय मोबाइल सिम का बकाया बिल दिया गया है, लेकिन वह काफी अधिक है, तमाम सदस्यों का कार्यकाल के अतिरिक्त समय का बिल दर्शाया गया है, इस बिल का माहवार विवरण उपलब्ध कराया जाए। विभिन्न उपकेंद्रों पर पावर परिवर्तक ओवरलोड पर चल रहा है, जिसकी सूचना अवर अभियंताओं ने अधिकारियों को उपलब्ध कराया है, किंतु कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से विद्युत दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। अवर अभियंताओं ने आरोप लगाया कि दैवीय आपदा, आंधी-तूफान में टूटे पोल-तार की मरम्मत के लिए सामग्री उपलब्ध न होने से अनुरक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है तथा विभिन्न उपकेंद्रों की स्थिति जीर्णशीर्ण है, इस पर तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। घेराव में वीरेंद्र शुक्ल, संजय यादव, विजय बहादुर सिंह, कामता नाथ राय, शाहिद अंसारी, सम्पत मौर्या, अशोक सिंह, मनोज, वेद प्रकाश, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि अवर अभियंता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें