धनघटा तहसील में अपनी मागों को लेकर धरना देते अधिवक्ता।
धनघटा। अपनी मांगों को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं का आंदोलन 44वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य ठप रहा। वादकारी तारीख लेकर घर लौट गए। उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलित हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह का कहना है कि उप निबंधक कार्यालय का निर्माण तहसील परिसर में कराया जाना निश्चित हो चुका था। इसी बीच कुछ अधिकारी गुमराह होकर रजिस्ट्री कार्यालय भवन का निर्माण दान में मिली जमीन पर कराने का कुचक्र रचने लगे। जो जनहित में कतई नहीं है। दान में मिली जमीन तहसील और थाना से अधिक दूरी पर है। अधिवक्ता 44 दिन से आंदोलित हैं लेकिन आला अधिकारी आंदोलन को नजरअंदाज कर रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। न्यायिक कार्यों के ठप रहने के जिम्मेदार अधिकारी हैं। इस मौके पर प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, उदयभान, दिलीप तिवारी, दिलीप राय, सुरेंद्र सिंह, विजय लाल श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।क