फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न्यायिक अधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की। बीमार बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी हाल चाल लिए। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था ठीक रखें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कारागार के भंडार गृह में जाकर खाद्य सामग्रियों को जांचा परखा एवं एक्सपायरी डेट इत्यादि की जांच की। बंदियों को लू से बचाव के के लिए जेल अधीक्षक को उचित प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया। न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने निरुद्ध बंदियों को बताया गया कि यदि वे अधिवक्ता रखने में असमर्थ हों तो जिला प्रधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता मांग सकते हैं।
विज्ञापन

जेलर को हिदायत दी कि प्रतिबंधित सामग्रियां जेल के अंदर ना आने पाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें