फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण पर पुतला जलाया

Wed, 17 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बखिरा इंटर कॉलेज तिराहे पर हियुवा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि देश में आतंकवाद का समूल नष्ट करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, किन्तु सबसे बड़े शिक्षा संस्थान में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कुछ छात्रों की ओर से जो हरकत की गई, उसे सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जेएनयू का अध्यक्ष कन्हैया लाल ऐसी गतिविधियों में संलिप्त है। ऐसे में हम कड़ी सजा की मांग करते हैं। भाजपा नेता श्रवण निषाद ने कहा कि देश आज आतंकवाद से जूझ रहा है।
विज्ञापन

इसे समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व के नेताओं से सहयोग मांगा है,  जबकि दिल्ली के भीतर ही आतंकवादियों के समर्थन में नारे लग रहे हैं।
इसका सभी दलों की तरफ से निंदा की जानी चाहिए। पर अफसोस ऐसा अब तक नहीं हुआ। दु:ख होता है की कुछ पार्टियां इसका समर्थन कर रही हैं। इस मौके पर आनंद शंकर पाठक, राजेश गुप्त, राज किशोर, कृपा शंकर, मुकेश जायसवाल, शैलेंद्र सिंह कई कई लोग रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें