फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम कार्यालय का निरीक्षण किया

Sat, 02 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ लालजी यादव दोपहर के बाद इंड्रस्ट्रीयल स्टेट स्थित जल निगम के कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका देखा और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। पता चला कि दो कर्मचारी उपस्थित नहीं है।
विज्ञापन

इनमें से एक कर्मचारी के बारे में बताया गया कि वह बैंक के काम से गए है। दूसरे कर्मचारी को सीडीओ ने अनुपस्थित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ जल निगम के अधिशाषी अभियंता के कक्ष की ओर गए। कक्ष में ताला लटका मिला। चाभी भी नहीं थी।
इस पर नाराज सीडीओ काफी देर तक अधिशाषी अभियंता का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद कक्ष की चाभी आई, लेकिन अधिशाषी अभियंता नहीं पहुंचे। सीडीओ ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में कक्ष में ताला न बंद रहे। ऐसा दुबारा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें