मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के मंगल बाजार में स्थित एक सर्राफा की दुकान से चार लाख रुपये का जेवर व 39000 नकद चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
बखिरा थाना क्षेत्र के मलिकजोत निवासी नूरूलहसन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगल बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर के बगल में दुकान है। चार मई को सुबह 9:30 बजे दुकान पर पहुंचा और झूले में रखा करीब चार लाख रुपये का सोना तथा 39000 नकद दुकान खोलकर रखने के साथ ही नल से पानी भरने चला गया। तभी अच्छन व अरमान बंजारा निवासी दुरगजोत दुकान में रखा जेवर व नकदी का थैला लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।