मगहर के दीनदयाल नगर में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के काजीपुर स्थित मोहल्ला दीनदयाल नगर में एक मकान से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर को चोरी कर उठा ले गए। शनिवार की दोपहर में तीर्थ यात्रा से लौटने पर परिवार के लोगों को चोरी की इस घटना के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई में जुट गई है।
नगर पंचायत मगहर के दीनदयाल नगर की निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय राज कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की शाम लगभग चार बजे वह अपने बेटा विजय कुमार, मनोज कुमार, राधिका, भाग्य लक्ष्मी समेत पूरे परिवार के साथ तीर्थ यात्रा हरिद्वार गए थे। दो अगस्त को घर लौटने पर गेट का ताला खोल अंदर पहुंचने पर देखा कि लोहे के चैनल में लगा ताला टूटा और दोनों कमरों में पूरा सामान अस्त-व्यस्त है। इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों को देने के साथ ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस को भी दिया।
उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये के साथ ही सोने एवं चांदी के जेवर को चोरी कर लिया गया है। घर में ही सामान और 40 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन और एक मंगल सूत्र आलमारी के लाकर को खोलने पर मिला है। इस संबंध में सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। इस घटना की जांच फॉरेंसिक टीम और एसओजी टीम भी कर रही है।