फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार लाख की अवैध लाइन बनाने में जेई निलंबित

Sun, 26 May 2024 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता से शिकायत के बाद जांच में खुला मामला
विज्ञापन

एसडीओ ने सलेमपुर में केला पकाने के कोल्ड स्टोरेज के लिए बनवा दी अवैध लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। देवरिया के सलेमपुर में केला पकाने के कोल्ड स्टोरेज के लिए चार लाख रुपये की लाइन अवैध तरीके से बनाने के मामले में बिजली निगम के जेई लवलेश सिंह काे निलंबित कर दिया गया। टीसी की धनराशि जमा कराए बिना ही लाइन बना दी गई। इसमें 12 विभागीय खंभे भी लगाए गए। मीटर लगने में हुई देर के बाद उपभोक्ता ने मुख्य अभियंता गोरखपुर आशु कालिया से शिकायत की तो जांच में पूरे खेल का खुलासा हुआ।

संतकबीरनगर निवासी राधेश्याम यादव ने देवरिया के सलेमपुर में कोल्ड स्टोरेज का काम शुरू किया है। उनकी शिकायत पर मुख्य अभियंता ने जांच समिति गठित की थी। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा की जांच में फर्जी तरीके से लाइन बनाकर विभागीय क्षति पहुंचाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में अवर अभियंता लवलेश सिंह के साथ संविदा कर्मी असलम भी दोषी पाया गया है।
विज्ञापन



लगा दिए थे 12 विभागीय पोल
उपभाेक्ता ने कोल्ड स्टोरेज के लिए 18 केवी क्षमता का कनेक्शन निर्गत करने के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया था। उसके बाद जेई ने चार लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया। फिर टीसी की धनराशि या 15 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज जमा कराने से पहले ही 300 मीटर लाइन बना दी गई, जिसमें 10 खंभे सिंगल और 12 खंभे डबल लगाए गए। ये सभी खंभे विभागीय थे। मौके पर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया और तीन तारों की लाइन बनाई गई। मीटर लगने में देरी हुई तो उपभोक्ता ने शिकायत कर दी।
विज्ञापन



देवरिया के उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि कोल्ड स्टोरेज के कनेक्शन में देरी की जा रही है। इस मामले की जांच हुई तो चार लाख रुपये की लाइन अवैध रूप से बनाने का मामला सामने आया। इस मामले में जेई को निलंबित करके विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें