- दिमागी बुखार, हीट वेव व दस्तक अभियान की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिमागी बुखार, हीट वेव, संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान समेत स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय ने टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए।
जिले में पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज पाण्डेय ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। जेडी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुरू हुए 15 दिन बीत गए। स्वास्थ्य टीम कितने घरों तक पहुंची है और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जनता में जागरूकता की क्या स्थिति है इसका पूरा डाटा होना चाहिए। कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका तत्काल समाधान कराएं।
जेडी ने दिमागी बुखार के मरीज पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि हीट वेव को लेकर पूरी तैयारी होनी चाहिए। इसके अलावा दस्तक अभियान की भी जानकारी ली। बैठक में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसीएमओ डॉ. वीपी पाण्डेय, डॉ. मुबारक अली, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।