फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण के लिए खोद कर छोड़ दी सड़क, उड़ रही धूल से लोग परेशान

Wed, 17 Apr 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के मोतीनगर के पास ओवरफ्लो होकर सड़क की पटरी पर बहता नाले का पानी।संवाद
विज्ञापन
शहर के आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक नाला का निर्माण कार्य तीन माह से ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई की गई और उसे छोड़ दिया गया है। हाल यह है कि इस समय सड़क पर पड़ी मिट्टी की वजह से धूल उड़ रही है। लोग सड़क के निर्माण को पूर्ण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया गया है। सड़क काे आधा-अधूरा बनाया गया है। भेली मंडी के पास सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। सड़क पर मिट्टी डाली गई है, जो हवा के साथ उड़ रही है। इससे आसपास के दुकानदारों के साथ ही लोगों के घरों में धूल जा रही है। दुकान में रखा सामान खराब हो रहा है और लोगों का घर में रह पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी संजय जायसवाल, आलोक कुमार आदि ने कहा कि करीब तीन माह से सड़क का निर्माण कार्य ठप है। इस समय हवा चल रही है, जिससे धूल उड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिक परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। जिससे लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें