फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उंचहराकला गांव में जेसीबी मशीन से नाला खोदाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। मनरेगा में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहराई तक हैं। शासन व प्रशासन भले ही मनरेगा के तहत ग्रामीणों को लाभ देने की बात कर रहा हो, लेकिन ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव मनरेगा के कार्य में भ्रष्टाचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेमरियावां ब्लॉक के उंचहराकला गांव का सामने आया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सिवान में गौशाला से लेकर कलीमुल्लाह के खेत तक लगभग 800 मीटर नाला है। आरोप है कि बुधवार को नाला खोदाई कार्य जेसीबी से होते देखकर गांव वालों ने विरोध जताया तो ग्राम प्रधान व जेसीबी वाले ने बताया कि नाला खोदाई कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उसी नाले की खोदाई गांव के मनरेगा मजदूर करते दिखाई दिए तो गांव वाले भौंचक्के रह गए।
गांव वालों ने ब्लॉक से पता किया तो बताया गया कि इस प्रोजेक्ट की फाइल मनरेगा द्वारा भी बनाई गई है, तथा मस्टररोल भी जारी है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार इस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

उंचहराकला गांव के उबैदुल्लाह उर्फ जुग्गू का आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव मिलकर इस कार्य को दिन दहाड़े जेसीबी से करा रहे हैं, जो मनरेगा गाइडलाइन के विपरीत है। मनरेगा मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है। कहा कि गांव के विकास एवं गरीबों को रोजगार मुहैया कराने वाली योजना दूर रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो क्लिप बनाकर इसकी शिकायत बीडीओ से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बीडीओ विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जेसीबी से कार्य की पुष्टि होने कार्य श्रमदान घोषित किया जाएगा। संबंधित सचिव से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, फिर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा कार्यों में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें