धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम अजांव निवासी जेसीबी चालक की शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गांव में चल रही चर्चा के अनुसार विषाक्त पदार्थ पीने से हालत बिगड़ी थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अजांव निवासी अर्जुन (25) पुत्र रामकेश जेसीबी मशीन का चालक था। जो बाहर कहीं जेसीबी चलाता था। बुधवार की शाम वह घर पहुंचा। परिजन के अनुसार खाना खाने के बाद वह कहीं चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंचे। हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने बीआरडी काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। संवाद