धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दुबे व पौली पुलिस चौकी प्रभारी नन्दू गौतम व आबकारी पुलिस के नेतृत्व में पुलिस ने मांझा खड़गपुर, बछईपुर, भोतहा, परसा, खरबूजहिया, गागरगाड़ आदि गांवों में छापा मारा। इस दौरान तीन क्विंटल लहन जहां मौके पर नष्ट कर दिया गया वही 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। छापे से मांझा इलाके में कच्ची के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। संवाद