मिट्टी खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई
संतकबीरनगर। जिला खनन अधिकारी ने बुधवार को तामेश्वरनाथ के पास अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा। पकड़े गए वाहनों को सीज करते हुए कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करा दिया।
जिला खनन अधिकारी नरेश महतो ने बताया कि सूचना के आधार पर तामेश्वरनाथ के पास अवैध मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी को पकड़ा गया। बिना परमिट के मिट्टी खनन करके ढुलाई करने की बात जांच में सामने आई। तीनों वाहनों को कोतवाली लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। संवाद