फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर को होगी। प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 में 12 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा की गई है। जनपद में नौ ब्लाॅक हैं, जिसमें से नाथनगर विकासखंड में दो परीक्षा केंद्र तथा हैंसर ब्लाॅक में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्राें पर 3612 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जनपद के विकासखंड सांथा के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज्र मेंहदूपार, सांथा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सांथा ब्लाॅक के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज सांथा दर्शाया गया है, जिसे संबंधित छात्र-छात्रा नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार सांथा को अपना परीक्षा केंद्र मानते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें