फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों की शिकायत, उनके नाम से शौचालय की रकम निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को जन चौपाल आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। उसी दौरान ग्रामीणों ने शौचालय की रकम निकाल लेने की शिकायत की। जिस पर बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने नाथनगर ब्लॉक के परमेश्वरपुर और शनिचरा चौबे में ग्राम जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। परमेश्वरपुर में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीण सोहरा देवी पत्नी सुक्खू ने शिकायत की कि वह विगत एक वर्ष से राशन कार्ड और पेंशन के लिए भटक रही हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इसी तरह सतई, छोटेलाल, मालती ने कहा कि पात्रता श्रेणी में होने के बावजूद पीएम सम्मान निधि से योजना से वंचित हैं। ग्रामीण छांगुर सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके नाम से शौचालय का पैसा निकाल लिया गया है, लेकिन उन्हें नहीं मिला। इसके चलते खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। पूर्व प्रधान पूर्णमासी व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय का महीनों से ताला नहीं खुला है। शादी या अन्य कार्यक्रम में सामुदायिक शौचालय नहीं खोला जाता है। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने शौचालय का पैसा निकालने के मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव शिव प्रकाश सिंह, गणेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र यादव, एडीओ कृषि राम सुरेश चौधरी, चन्दा चौधरी, पुष्पा, दीपक चौधरी, मनीराम चौधरी, संदीप शुक्ला, दिलीप कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लॉक नकहां और पारासीर में जन चौपाल का आयोजन हुआ। नकहां ग्राम चौपाल ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। रामनयन, रामकेवल चंद्रिका, लालचंद मनीष ने बताया कि किसान सम्मान निधि की रकम नहीं आ रही है, जिसके लिए ग्रामीणों को केवाईसी फार्म भरने को कहा गया। यहां पर एडीओ पंचायत दलसिंह यादव, सचिव बृजेश यादव,अलाउद्दीन, प्रिंस पाल उर्फ बबलू पाल, महेंद्र पांडेय, राजेश तिवारी, प्रहलाद, गंगा शरण, सीताराम, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें