फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 15 करोड़ की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। ब्लॉक मुख्यालय बघौली के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों के लिए बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सर्वसम्मत से क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड़ की कार्ययोजना की स्वीकृति हुई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत करते हुए बीडीओ रेनू चौधरी ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, शादी अनुदान, राज्यवित्त, विकलांग कल्याण, कन्या समृद्धि योजना पर विस्तार से चर्चा की। रेनू चौधरी ने बताया कि सरकार अब गांवों को स्मार्ट गांव की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त व पंद्रहवें वित्त में कुल 15 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है। इससे ब्लॉक क्षेत्र के गांवों का विकास किया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए सबको मिलकर समन्वित विकास का खाका खींचना होगा। बघौली को मॉडल ब्लॉक बनाने के लिए सबको मिलजुलकर काम करना होगा।
अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह सैंथवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता में है। शासन से मिले धन से ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर धन देकर विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षितिज चौधरी, गुडडू सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सतपाल, अबरार अहमद, पप्पू, दिलीप पांडेय, अभय सिंह ,शिव मूरत मौर्या, कंचन मिश्रा, जया जायसवाल, शीला यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें