फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रूट डायवर्जन के चलते सड़क पर लग रहा जाम

Sat, 19 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास वाहनो का डायवर्जन करते यातायात के सिपाही
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

- अयोध्या परिक्रमा के चलते प्रशासन ने बंद कर दिया है लखनऊ-गोरखपुर मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी

मगहर। अयोध्या परिक्रमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने मगहर के नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बड़े वाहनों के रूट का डाइवर्जन कर दिया गया है। शनिवार को डाइवर्जन के दूसरे दिन बहुत से ट्रक जाम में फंसे हुए थे। उनके सामने खाने, पाॅकेट खर्च का संकट बढ़ गया है। रूट डाइवर्जन के लिए पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के कर्मी मुस्तैद रहे।
सावन का महीना चल रहा है। जिसमें अयोध्या मेले में जा रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेशनल हाइवे के विभिन्न जगहों पर बड़े वाहनों को रोककर उसके रूट को बदल दिया गया है। चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि मगहर के हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर पर रूट डाइवर्जन किया गया है। बड़े वाहन को दुर्गा मंदिर से होते हुए घघसरा, बखिरा, नंदौर, सांथा होते हुए बांसी के रास्ते लखनऊ तक भेजा जा रहा है, लेकिन रोड सिंगल होने के कारण उस पर जाम लग जाने से वाहन फिर पीछे गोरखपुर की तरफ लौट रहे हैं और सड़क के किनारे खड़े कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की स्थिति न खड़ी हो इसके लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे वाहन, एम्बुलेंस आदि इमरजेंसी गाड़ियों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक रामू, शफीक, सन्त सिंह, बीरबल, पंकज, सुशील यादव, राजकुमार, अभिमन्यु आदि का कहना है कि रूट डायवर्जन होने से काफी दिक्कत हो रही है। खर्च बढ़ रहे हैं। दो दिन हो गए हैं। व्यापारी के साथ ट्रक मालिक भी काफी परेशान हैं। प्रशासन को चाहिए कि एक साइड को खोल दें जिससे माल ले जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें