बखिरा। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को आरोपी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि 12 अगस्त की रात में परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह परिवार के लोग जगे तो पता चला कि बेटी घर में नही है। काफी खोजबीन के बाद पता नही चल सका। खोजबीन के दौरान पता चला कि धनघटा आरोपी युवक रात में करीब एक बजे आया था, वहीं बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। एसओ श्याममोहन ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर धनघटा क्षेत्र के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद