फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नो इंट्री में घुसा ट्रक, लगा जाम

Fri, 01 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

करीब आधा घंटा तक जाम में फंसे रहे लोग
लोगों के आपत्ति जताने पर हटाया ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यातायात माह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नो इंट्री में ट्रक के प्रवेश करने से गोला बाजार में जाम लग गया। इससे लोगों को करीब आधा घंटा जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में लोगों के आक्रोश को देखकर चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया तब लोगों को राहत मिली।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब सवा 11 बजे शहर के नो इंट्री में ट्रक चालक ट्रक लेकर पहुंचा। इसके बाद वह गोलाबाजार में ट्रक को मोड़ने लगा, लेकिन मोड़ने में काफी समय लग गया। इस बीच दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण ट्रक निकालने में परेशानी खड़ी हो गई। इस दौरान लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब लोगाें ने आक्रोश व्यक्त किया तो किसी तरह चालक ने ट्रक को मोड़कर आगे बढ़ाया, इसके बाद जाम से लोगों को राहत मिली। जाम में फंसे चंद्रेश, विवेक साहनी, राजू ने कहा कि नो इंट्री में ट्रक को नहीं आना चाहिए था। यातायात पुलिस कर्मी अगर ध्यान दिए होते तो जाम नहीं लगता। बच्चों की परीक्षा चल रही है। उनका स्कूल साढ़े ग्यारह बजे ही छूट जा रहा है। इधर, जाम में होने से लेट हो जा रहे हैं। जब हो-हल्ला किया गया तो चालक ने ट्रक हो हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें