फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माेबाइल फोन की लत से बढ़ रही आंखों की बीमारी

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 30 से 40 मरीज, जांच और दवा के साथ डॉक्टर आंख की सुरक्षा के लिए दे रहे परामर्श
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ आंखों की परेशानी बढ़ गई है। इससे भी अधिक खतरा मोबाइल फोन का अधिक प्रयोग करने वालों को हो रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी पर नेत्र रोग से संबंधित प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ जांच के साथ अत्यधिक मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की सलाह दे रहे हैं।
अस्पताल पहुंच रहे अधिकतर मरीजों की आंख में जलन, कीचड़, सूजन आदि की समस्याएं सामने आ रही हैं। अधिक देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से युवाओं और किशोर-किशोरियों की आंख में समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर के नेदुला निवासी 18 वर्षीय राजेश कुमार, टुंगपार निवासी संदीप, 14 वर्षीय सुमन को आंख की परेशानी है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अधिक देर तक मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप या कंंप्यूटर का प्रयोग करने से आंख में कंप्यूटर विजन सिंड्रोम नामक बीमारी होती है। ऐसे मरीज प्रतिदिन 20 से 25 पहुंच रहे हैं। इनमें दूर दृष्टि की समस्या होती है। मरीजाें के सिर दर्द, आंखों में जलन, गर्दन में दर्द होने की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर का प्रयोग 30 मिनट तक लगातार करने के बाद कुछ देर तक बंद कर देना चाहिए। धूप में चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। कंप्यूटर आदि का प्रयोग करते समय नीली ग्लास का प्रयोग करना चाहिए। धूल आदि से आंखों की सुरक्षा करनी चाहिए। आंख में जलन आदि होने पर रगड़ना नहीं चाहिए। बिना किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बाहर की दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें