फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने राजेडीहा के कोटेदार समेत तीन लोगों पर जालसाजी और ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पूर्ति निरीक्षक राजीव गुप्ता का आरोप है कि सुरेश कुमार ने उचित दर विक्रेता राजेडीहा के खिलाफ वितरण में अनियमितता की शिकायत की जांच ज्ञान प्रकाश चौधरी पुलिस उपाधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ ने की थी। इसमें कोटेदार के जरिए फरवरी 2016 से जुलाई 2016 तक प्राप्त अधिसूचित वस्तुओं का सही रूप से कार्डधारकों में वितरण नहीं किया जाना पाया गया। अनाज की कालाबाजारी भी पकड़ी गई। अनाज व मिट्टी के तेल का कम वितरण करके फर्जी अभिलेख तैयार किए गए। फर्जी वितरण रजिस्टर व फर्जी वितरण प्रमाण पत्र बनाकर प्रथम दृष्टया आपराधिक कृत्य किया गया है। इस मामले में कोटेदार सुरेश, ग्राम पंचायत राजेडीहा के प्रशासनिक समिति के सदस्य मोहम्मद फारूख और मुरली के खिलाफ बखिरा थाने में तहरीर देकर जालसाजी व ईसी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि कोटेदार समेत तीनों लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें