फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलसा-ए-दस्तारबंदी और उर्स महबूब-उल-औलिया संपन्न

विज्ञापन
मगहर में जलस-ए-दस्तारबंदी और उर्स महबूब-उल-औलिया में मौजूद अति​थि-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मगहर। मदरसा दारुल उलूम बरकातिया अहले सुन्नत मोईदुल इस्लाम का स्थापना दिवस और उर्स-ए-महबूब-उल-औलिया बृहस्पतिवार की देर रात को आयोजित किया गया। इस दौरान हिफ्ज और केरत का पाठ्यक्रम पूरा करने वाले 61 छात्रों की दस्तारबंदी (सिर पर साफा बांधने) का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। मुख्य वक्ता मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी ने आज के माशरे पर अपनी बात रखी। हैदराबाद से तशरीफ लाए मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी ने तकरीर की। इसी तरह मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शफीकुल कादरी ने भी बयान किया।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आए नात ख्वाह जुनैद बरकाती ने नात पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। अंत में सज्जादा नशीन डाॅक्टर सैयद सिब्तैन हैदर जैदी कादरी बरकाती ने सभी हिफ्ज व केरत के लगभग 61 छात्रों को पगड़ी बांधी और डिग्री दी। दस्तारबंदी के साथ ही दरगाह बेकस पनाह दर-ए-सख़ी महबूब-उल-औलिया सूफी सखावत अली कादरी बरकाती का उर्स भी मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जलसे की सरपरस्ती मारहरा मुतहरा के सज्जादा नशीन डाॅक्टर सैयद सिब्तैन हैदर जैदी कादरी बरकाती, अध्यक्षता खलीफा-ए-सरकार नज्मी मियां व मौलाना कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती ने निभाई। जलसे का संचालन सैयद वारिस चिश्ती कानपुरी जबकि नेतृत्व मौलाना मोहम्मद मुसद्दिक ‘’जामी’’ बरकाती और मौलाना मोहम्मद मुबश्शिर ‘’नज्मी’’ बरकाती बारी-बारी से बखूबी निभाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें