- खबर प्रकाशन के बाद मेंहदावल नगर पंसायत ने उठाया कदम
-जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का उठाया था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बनाए गए नाले वर्तमान समय में जाम हो गए हैं। जिसके कारण बारिश होने पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन मौन है। नागरिकों के इस समस्या को अमर उजाला ने मेंहदावल में जल निकासी के लिए बने नाले जाम शीर्षक से सोमवार को प्रमुखता से उठाया। खबर को संज्ञान में लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने नाले और नालियों की सफाई शुरू कराई।
मेंहदावल नगर पंचायत में वर्तमान समय में बने नाला व नालियां गंदगी से पटी हुई है। वर्तमान समय में बरसात का मौसम चल रहा है लेकिन जल निकासी ठीक से नहीं हाे पा रही है। सोमवार को अमर उजाला ने मेंहदावल में जल निकासी के लिए बने नाले जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित किया।
खबर प्रकाशन के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने साफ सफाई अभियान शुरू किया। नायक टोला वार्ड में सफाई कर्मी नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। वही बीएमसिटी मार्ग पर स्थित कुसफर वार्ड में नाला नाली का साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संदीप कुमार सरोज का कहना है कि कस्बे की सभी नालियों तथा नालों के साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।