फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिनभर बदली और पछुआ हवा ने कंपकंपया

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगरपालिका के समीप ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का व्यापक असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से ठंड से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी सुबह से ही पछुआ हवा चलती रही, जिससे ठंड से लोग कांप गए। अधिकतर लोग सुबह के समय घरों में ही रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

जो लोग घरों से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से निकले वह लोग जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए और खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस बीच दिनभर पछुआ हवा चलती रही, जिसके कारण ठंड और गलन से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई।
शाम होते ही सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम हो गई। जो लोग शहर में थे वह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे हो गए। ठंड से सबसे ज्यादा मजदूर तबके के लोग परेशान रहे। इनके रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। आजाद चौक पर काम की तलाश में आए संगम, बीरबल आदि ने बताया कि ठंड के कारण काम नहीं मिला। ऐसे में लौटने की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन


नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ
बुधवार को दिन में धूप निकली, लेकिन नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से लोग ठंड से कांपते नजर आए। अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। चाय की दुकानों पर भी चाय की चुस्की के साथ ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है, जहां लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोट

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें