हदावल। यू-डायस पोर्टल पर बार-बार निर्देश के बाद पांच परिषदीय विद्यालयों व 65 निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का डेटा अपडेट न करने का मामला सामने आया है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने सभी निष्क्रिय विद्यालयों को शीघ्र ही यू-डायस डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया
ब्लॉक में परिषदीय विद्यालय 116, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एक, 100 निजी, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त समेत कुल 227 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ विद्यालयों का डाटा अवशेष रह गया है। उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर स्कूलों को तीन प्रकार की जानकारी अपलोड करनी होती है। इसमें स्कूल सुविधाएं, शिक्षकों से जुड़े 34 बिंदु, छात्रों से संबंधित 56 बिंदुओं का डेटा शामिल है। डेटा अपलोड करने की समय सीमा 11 अगस्त थी।
अधिकांश स्कूलों ने टीचर मॉड्यूल पूरा कर लिया है। लेकिन स्टूडेंट मॉड्यूल, जनरल प्रोफाइल, इनरोलमेंट और फैसिलिटी प्रोफाइल अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक व विद्यालय से संबंधित जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है। शासन इससे संबंधित मामले को गंभीरता से ले रहा है।