संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को न्यायालय सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने अनन्या साह ने किया।
जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। स्वस्थ मन व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कार्य की व्यस्तता एवं विभिन्न परिस्थितियों के कारण उत्पन्न तनाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना, नियमित व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना तथा सकारात्मक सोच बनाए रखना स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की सलाह लेने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित विशेषज्ञों ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
्