फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसान दिवस में समस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कृषि भवन में किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया गया।
उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने जनपद में वर्तमान समय में चल रहे बीज बुकिंग की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीज बुकिंग यूपी एग्रीकल्चर की साइट पर की जा रही है। किसान राजेंद्र राय ने ओनबिलाई व गजाधरपुर में संचालित समिति पर रास्ता न होने की समस्या उठाई।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। महुली समिति पर कब्जा को हटवाने के उपरांत निर्माण कराकर चालू करने की मांग की गयी। रामदास ग्राम कथैचा विकासखंड नाथनगर ने बताया कि तिलठा माइनर का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

सुरेंद्र राय ने सवाल उठाया कि जनपद में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किस क्षेत्र में किया जा रहा है। आशीष कुमार वर्मा इफको ने अवगत कराया कि ड्रोन से छिड़काव 130 एकड़ में किया गया है।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डाॅ. सर्वेश कुमार यादव, राजेश कुमार, समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें