- ग्राम पंचायत कोहलवा व मुठही कला में ग्राम चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहलवा और मुठही कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कोहलवा में ग्राम चौपाल की अध्यक्षता एडीओ सांख्यिकी विनय कुमार ने की। इस दौरान आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि आदि की शिकायतें आईं। जिसका मौके पर निस्तारण का प्रयास किया गया। चौपाल में कुल 10 मामले आए।
कोहलवा निवासी झिनकान, रामभजन, शिवहरख, दयाराम, मटेलू, खुरपाति देवी, ज्ञानमती ने बताया कि उनका सम्मान निधि नहीं आ रहा है। इस मौके पर आठ मामले का निस्तारण किया गया। इसके अलावा मुठहीकला में आयोजित चौपाल में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने ग्रामीणों को चौपाल संबंधी जानकारी दी। बताया कि चौपाल में कुल 13 मामले आए। गांव के अनिल मिश्रा, हेमंत, जितेंद्र, सुनीता देवी, सत्यभामा, प्रेम देवी, हरिश्चंद्र समेत 11 लोगों के मामले का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर बृजेश यादव, अंबरीश पटेल, पिंटू यादव, संतोष शर्मा, चंद्रशेखर यादव, नागेंद्र, सिंधु आदि मौजूद रहे।