फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहकारिता और कृषि विभाग की समीक्षा में नकली खाद का मुद्दा उठा

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में किसानों और अधिकारियो के साथ बैठक करते सदर विधायक अंकुर राज तिवारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में विभागीय सांठगांठ से बड़े पैमाने पर हो रही नकली डीएपी व खाद बिक्री का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को विकास भवन के बहुउद्देशीय सभागार में हुई बैठक में विधायक ने इस मुद्दे पर सख्त रुख दिखाया। कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, अधिकारियों को कृषि उपज में वृद्धि करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में सहकारिता और कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विभागीय मिलीभगत से सरैनी में बड़े पैमाने पर नकली डीएपी व खाद की बिक्री की शिकायत के बावजूद दोषियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को नुकसान न हो। कहा कि नई तकनीक को अपनाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नौकरी का लालच छोड़कर कृषि उत्पादों से संबंधित व्यापार व नई तकनीकों को सीखना होगा। किसान कृषि मेले में कृषि उत्पादन से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उप कृषि निदेशक राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, सहकारिता विभाग के एआर हरिप्रसाद, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें