फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी से मना किया तो मनबढ़ों ने पिता को पीटा, तीन पर केस

Sat, 11 Nov 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़खानी से मना करने पर मनबढ़ों ने पिता की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ छेड़छाड़, पिटाई, गाली गलौज, जानमाल धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि नौ अक्तूबर को दिन में उसकी बेटी घर बाहर खड़ी थी। उसी दौरान गांव का एक युवक अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा। बेटी से छेड़खानी करने लगा। जब एतराज किया तो भड़क गए। गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। साथ ही जानमाल धमकी दी। किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी दबंग किस्म के हैं। कभी भी कुछ घटना कर सकते हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों पर छेड़खानी, गाली गलौज, जानमाल धमकी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें