फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से अधिक स्कूलों का चार्ज छिनेगा

Thu, 25 Aug 2016 11:12 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक से अधिक प्राथमिक स्कूलों का चार्ज संभाल रहे प्रधानाध्यापकों से अतिरिक्त चार्ज वापस लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारियों को चार्ज वापस लेकर सूची देने का निर्देश जारी किया गया है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी होगी। सूत्रों के अनुसार जनपद में लगभग 70 प्रधानाध्यापक हैं जिनके पास एक से अधिक विद्यालयों का चार्ज है। 
विज्ञापन


दरअसल, अफसरों द्वारा अपने चहेते प्रधानाध्यापकों को दूसरे स्कूलों का चार्ज भी दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कुछ तो ऐसे प्रधानाध्यापक हैं जिनके पास छह से सात स्कूलों का चार्ज है। ऐसी शिकायतें लगातार शासन को मिल रहीं थीं। इसके बाद शासन के निर्देश पर विभाग ने एक से अधिक विद्यालयों का चार्ज वाले प्रधानाध्यापक से अतिरिक्त विद्यालयों के प्रभार को हटाने के लिए कदम उठाया है।

खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक से अधिक विद्यालयों का चार्ज लेने वाले प्रधानाध्यापक से उनका अतिरिक्त विद्यालयों का प्रभार तत्काल हटा दिया जाए और उसकी सूची पांच दिन के अंदर बनाकर बीएसए कार्यालय में जमा कर दी जाए। अगर निरीक्षण कि समय यह मामला प्रकाश में आता है कि अभी भी प्रधानाध्यापक के पास एक से अधिक विद्यालयों का चार्ज तो संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक से अधिक विद्यालयों का संचालन करने वाले प्रधानाध्यापक से अतिरिक्त विद्यालयों का प्रभार हटा दिया जाए और उसकी सूचना उन्हें दी जाए। अगर निरीक्षण में ऐसा मामला फिर प्रकाश में आता है तो संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त विद्यालयों का प्रभार हटाकर पांच दिन के अंदर सूची जमा करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें