फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिंचाई विभाग कर्मी के साथ मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के परसा झकरिया गांव निवासी एक सिंचाई विभाग कर्मचारी ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने तथा भाले से दौड़ाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

परसा झकरिया गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि नाै जून की रात करीब आठ बजे वह नौगढ़ से लौटते समय बंजरिया गांव के पास रुक कर लघु शंका कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उनकी बाइक को गिरा दिया। विरोध करने पर मारपीट की और भाग गए।
पीड़ित के अनुसार घटना की जानकारी उन्होंने अपने बेटे को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ आरोपियों के घर कारण पूछने पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर सीने पर बैठ गए और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर भागने पर एक आरोपी भाला लेकर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बेटे ने डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजा। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में उनका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बखिरा थाना प्रभारी उमाशंका त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें