फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया चयन में अनियमितता, हेडमास्टर निलंबित

Sun, 18 Dec 2016 11:32 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 रसोइया चयन में अनियमितता बरतने पर एक हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी सांथा की रिपोर्ट पर बीएसए ने की है। 
विज्ञापन


बीएसए गजराज यादव ने बताया कि सांथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जसवल पर तैनात रसोइया गौरी देवी ने डीएम से शिकायत की थी कि उसकी लड़की मनीषा विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। उसके बाद भी उसे रसोइया के पद से हटा दिया गया और नए रसोइये का चयन कर लिया गया है। जो नियमों के विपरीत है। जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि रसोईया गौरी देवी की लड़की मनीषा विद्यालय की छात्रा है। 
विज्ञापन


गौरी देवी का रसोइया के पद पर चयन न करके दूसरी रसोइया को रख लिया गया है। हेडमास्टर ने रसोइया चयन में अनियमितता बरती है। गौरी देवी की शिकायत सही पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर हेडमास्टर रामलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें उसी विद्यालय से अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही बीईओ को किसी अन्य हेडमास्टर को विद्यालय का प्रभार देने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें