फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईओटी बेस्ड स्मार्ट व्हीलचेयर स्कूल इनोवेशन मैराथन में चयनित

Mon, 10 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में अटल टिकरिंग लैब में प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करते बच्चे। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अटल टिंकरिंग लैब के प्रोजेक्ट आईओटी बेस्ड स्मार्ट व्हीलचेयर स्कूल इनोवेशन मैराथन 2025 में ई-पिचिंग के लिए चयनित हुआ है।
विज्ञापन

लैब प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र अजय कुमार ने आईओटी बेस्ड स्मार्ट व्हीलचेयर का कार्यशील मॉडल तैयार किया है। छात्र का प्रोजेक्ट स्कूल इनोवेशन मैराथन के माध्यम से वित्त पोषण के लिए अगले दौर की ई-पिचिंग राउंड के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में नवाचार को प्रेरित करना, उनके विचारों को मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करना तथा चयनित नवाचारों को उत्पादन प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
शिक्षक योगेंद्र सिंह, संत मोहन त्रिपाठी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र, उदयभान सिंह एवं अरुण कुमार ओझा ने छात्र को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन



चुनौती के रूप में देखा जाता है स्कूल इनोवेशन
लैब प्रभारी डाॅ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल इनोवेशन मैराथन को भारत की सबसे बड़ी स्कूल इनोवेशन चुनौती के रूप में देखा जाता है। जिसे शिक्षा मंत्रालय, अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में देशभर के स्कूलों के छात्र अपनी पसंद की सामुदायिक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के रूप में कार्यशील प्रोटोटाइप विकसित करते हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें