फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीसीपीएम के खिलाफ जांच टीम गठित

Fri, 02 Feb 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता ने सीएमओ से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर की आशा कार्यकर्ता बुधवार को सीएमओ से मिली थी और शिकायतपत्र देकर बीसीपीएम पर कमीशन का आरोप लगाया था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने जांच के लिए टीम का गठन किया है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि बीसीपीएम की शिकायत मिली है। जिसकी जांच के टीम नामित किया गया है। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहन गुप्त, डीसीपीएम संजीव कुमार, अधीक्षक शनिचरा बाजार डॉ. प्रशांत और मैटरनल हेल्थ कंसल्टेंट संगीता शामिल हैं। अगर बीसीपीएम दोषी मिलती हैं तो कार्रवाई की संस्तुति आख्या के साथ करेंगे। रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें