संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर की जांच की। सभी एसओ के देखरेख में पुलिस टीम ने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की जांच की। इस दौरान अवैध लाउडस्पीकर को उतरवाकर मानक के अंतर्गत लगवाने के निर्देश दिए गए। मानक से तेज बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया।