फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एमडीएम की राशि में गड़बड़ी के आरोपों की जांच शुरू, बीईओ ने खंगाले रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर कोविड के दौरान शासन से मिले मिड डे मील की कुकिंग कास्ट व जूता मोजा के पैसे के गबन के आरोपों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर अनीता तिवारी ने कॉलेज में पहुंचकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने दोनों पक्षों से पूछताछ किया और प्रधानाचार्य से बिंदुवार लगे आरोप पर उनका स्टेटमेंट लेते हुए अभिलेखीय साक्ष्य मांगकर मिलान शुरू कर दिया है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास में कोविड से लेकर वर्ष 2023 तक मिड डे मील के कुकिंग कास्ट व जूता मोजा पर शासन से मिली धनराशि को विद्यार्थियों के खाते में न भेजते हुए धन के गबन का आरोप गांव के राममिलन द्वारा लगाया गया है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में राममिलन द्वारा कहा गया है कि कुकिंग कास्ट व जूता मोजा का पैसा कुछ ही अभिभावकों को भेजकर कोरम पूरा कर लिया गया। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर को मिली है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में पहुंचकर प्रकरण की बिंदुवार जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें